कपूरथला में अवैध हथियारों के साथ 3 आरोपी काबू:नाकाबंदी में रोकी बिना नंबर की बाइक, 3 पिस्तौल-7 कारतूस बरामद

कपूरथला जिले की सीआईए स्टाफ ने तीन आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पहले आरोपी आकाशदीप सिंह उर्फ जहाज को पकड़ा गया। उसकी निशानदेही पर बलजीत सिंह और मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। सूचना पर पुलिस की रेड सीआईए इंचार्ज जरनैल सिंह के अनुसार एएसआई हरजिंदर सिंह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आकाशदीप सिंह गांव गोरे का रहने वाला है। उसके साथी बलजीत सिंह बटाला और मनप्रीत सिंह सिरसा हरियाणा से हैं। मुखबिर ने बताया कि आकाशदीप किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। पूछताछ में बताया साथियों का पता पुलिस ने नाकाबंदी कर बिना नंबर की बाइक पर आ रहे आकाशदीप को पकड़ा। उसके पास से 315 बोर का पिस्तौल और दो कारतूस मिले। पूछताछ में उसने अपने दो साथियों के बारे में बताया। इसके बाद बलजीत और मनप्रीत को भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों से एक-एक पिस्तौल और कुल पांच कारतूस बरामद हुए। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। कोर्ट ने तीनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *