कपूरथला में अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार:पिस्तौल, कारतूस और कार बरामद, आर्म्स एक्ट के तहत केस, बड़ी वारदात नाकाम

कपूरथला पुलिस ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े दो कार सवार बदमाशों को गिरफ्तार कर गंभीर अपराध होने से पहले ही उसे नाकाम कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देसी पिस्तौल, मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोगा जिले के कोटइसेखां निवासी जगतार सिंह और सुल्तानपुर लोधी के गांव तोती निवासी आकाश सिंह के रूप में हुई है। उनके पास से 32 बोर का एक देसी पिस्तौल, दो मैगजीन और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज जांच अधिकारी एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्हें कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी। वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना सदर में तैनात एएसआई जसविंदर सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ लक्खन कलां के नजदीक गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक मुखबिर ने सूचना दी कि बाबा दो-रुखा के पास एक आई-20 कार में दो युवक खड़े हैं।मुखबिर ने बताया कि इन युवकों के पास देसी पिस्तौल है और वे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं। अवैध हथियार और कारतूस बरामद सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की।पुलिस पार्टी ने मौके पर छापेमारी कर आई-20 कार सहित दोनों बदमाशों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से हथियार और कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *