कपूरथला में ई-रिक्शा पलटा, 6 लोग घायल:ओवरलोड था, कच्ची रोड ले जा रहा था ड्राइवर

कपूरथला में एक ई-रिक्शा पलट गया, जिसमें 4 महिला समेत 6 लोग घायल हो गए। घायलों में एक 3 वर्षीय बच्ची भी शामिल है। 4 घायलों को इलाज के लिए उनके परिजन सिविल अस्पताल कपूरथला ले आए। जबकि दो अन्य घायल महिलाओं को निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। हादसा कांजली रोड पर चूहड़वाल चुंगी के पास हुआ। घायलों की पहचान 3 वर्षीय बच्ची रीत, प्रकाशो, मोहन लाल, सोनिया, बलविंदर कौर और जसवीर कौर सभी निवासी गांव कांजली के है। घायल बुजुर्ग महिला प्रकाशो ने बताया कि वह अपने पति मोहन लाल और रिश्तेदार बलविंदर कौर, जसवीर कौर, सोनिया, उसकी 3 वर्षीय बेटी रीत के साथ शहर किसी निजी काम से आई थी। जब वह ई-रिक्शा पर सवार होकर वापिस अपने गांव लौट रही थी तो ई-रिक्शा ड्राइवर ने चूहड़वाल चुंगी के पास सवारियां चढ़ाने की लालच में ई-रिक्शा को सड़क किनारे कच्ची सड़क पर उतार दिया। जिस कारण ई-रिक्शा बेकाबू होकर पलट गया। ई-रिक्शा लोगों पर पलटा
वह सभी सड़क किनारे गिर पड़े और ई-रिक्शा भी उन पर आ पलटा। जिससे वह सभी घायल हो गया। राहगीरों ने उसे और पति मोहन लाल, सोनिया व रीत को इलाज के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया। जबकि जसविंदर कौर व बलविंदर कौर को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। सिविल अस्पताल में तैनात ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि सभी घायलों का इलाज इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *