पंजाब के कपूरथला में एक ट्रैवल एजेंट ने वर्क परमिट पर कनाडा भेजने के नाम पर एक युवक से 5 लाख रुपए की ठगी की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा एजेंट की तलाश की जा रही है। भतीजे को भेजना चाहता था पीड़ित जानकारी के अनुसार पीड़ित हरदीप सिंह ने बताया कि वह अपने भतीजे गुरजीत सिंह को कनाडा भेजना चाहता था। इस दौरान उनकी मुलाकात गुरदासपुर के गांव चावा के पलविंदर सिंह उर्फ पाली से हुई। पलविंदर ने वर्क परमिट पर कनाडा भेजने का वादा किया। आरोपी ने हरदीप से 5 लाख रुपए और जरूरी दस्तावेज ले लिए, लेकिन न तो गुरजीत को कनाडा भेजा और न ही पैसे वापस किए। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस थाना बेगोवाल में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी मलकीत सिंह ने मामले की पुष्टि की है। आरोपी ट्रैवल एजेंट अभी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।


