पंजाब के सुल्तानपुर लोधी के मेन बाजार में स्थित गलेम गर्ल्स नामक रेडीमेड कपड़ों के शोरूम में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि शोरूम में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। मामले की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। दुकानदारों ने दी मालिक को सूचना जानकारी के अनुसार शोरूम में आग लगने पर दुकानदारों ने सुबह धुआं बाहर निकलते हुए देखा। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड और दुकान मालिक को सूचित किया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। आग पर काबू पाने में 6 दमकल गाड़ियों को तीन घंटे का समय लगा। मालिक सामान खरीदने दिल्ली गया था फायर अफसर चरणजीत सिंह के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। दुकान मालिक के रिश्तेदार ने बताया कि मालिक सामान खरीदने दिल्ली गया था। शोरूम में रखे कपड़े, कागजात, नकदी और अन्य उपकरण जलकर नष्ट हो गए। मालिक के लौटने के बाद ही नुकसान का सही आकलन हो सकेगा।


