कपूरथला में कार ने बाइक को मारी टक्कर:एसी टेक्नीशियन की मौत, साथी गंभीर घायल, जालंधर जा रहे थे

पंजाब के कपूरथला जिले के सर्कुलर रोड पर जालंधर बाईपास के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक अज्ञात कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक एसी टेक्नीशियन की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। जालंधर बाईपास पर हादसा जानकारी के अनुसार घायल सतनाम सिंह ने बताया कि वह अपने साथी कुलवंत सिंह के साथ एक ग्राहक के घर एसी की मरम्मत के लिए जालंधर जा रहे थे। रात करीब 11 बजे सर्कुलर रोड पर जालंधर बाईपास के पास एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों को सिविल अस्पताल कपूरथला लाया गया। मामले की जांच में जुटी पुलिस अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर जश्न ने कुलवंत सिंह को मृत घोषित कर दिया। सतनाम सिंह का इलाज जारी है। पीसीआर के एएसआई सतनाम सिंह और हरमेश लाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया। सिटी थाना पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *