कपूरथला के गांव मेवासिंह वाला में एक बीमार किसान की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। किसान ने जिस व्यक्ति से जमीन खरीदी थी उसी को बेटों ने कोर्ट में केस कर दिया और फैसला किसान के पक्ष में आया। उसके बाद भी जमीन पर कब्जा कर लिया। किसान की शिकायत के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार पीड़ित जसबीर सिंह ने 2021-22 में दिलावर सिंह से 5 कनाल 9 मरले जमीन खरीदी थी। रजिस्ट्री के दिन ही जमीन का कब्जा मिल गया था। दो साल बाद दिलावर सिंह के बेटों ने कोर्ट में केस किया। फैसला जसबीर सिंह के पक्ष में आया। एक्सीडेंट का फायदा उठाकर किया कब्जा 4 अप्रैल 2024 को जसबीर का एक्सीडेंट हो गया। इसी का फायदा उठाकर दिलावर सिंह और उनके तीन भाई कर्मजीत सिंह, कुलजीत सिंह, लखविंदर सिंह ने जमीन पर कब्जा कर लिया। आरोपियों ने जमीन पर पहले गाजर, फिर मक्की और गेहूं की फसल बो दी। थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने चारों भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।


