कपूरथला में किसान से 35 लाख की ठगी:किराना व्यापारी ने पैसे दोगुने करने का दिया झांसा, निवेश करने का बनाया दबाव

पंजाब के कपूरथला में एक किराना व्यापारी और उसके साथियों ने किसान से 35 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित किसान बलबीर सिंह ने बताया कि वह गांव लोधी भुलाणा का रहने वाला है। आरोपी सतनाम सिंह और उसकी पत्नी बलजीत कौर, बूटा सिंह और उसकी पत्नी रविंदर कौर तथा भूपिंदर सिंह गुरु रामदास मार्ट किराना स्टोर चलाते हैं। बलबीर पिछले 8-10 सालों से इनसे किराना सामान खरीदता था। पैसे दोगुने करने का दिया झांसा दो साल पहले जब बलबीर अपने बेटे तेजबीर के साथ दुकान पर गया, तब आरोपियों ने उसे एक प्रस्ताव दिया। उन्होंने कहा कि वे पैसे दोगुने करने का काम करते हैं। पांच साल में निवेश की गई राशि दोगुनी कर देते हैं। पैसे निवेश करने का बनाया दबाव सतनाम सिंह, बूटा सिंह और रविंदर कौर के बार-बार कहने पर बलबीर उनके झांसे में आ गया। उसने अलग-अलग समय पर उनके बैंक खातों में कुल 35 लाख रुपए जमा करा दिए। आरोपियों ने शुरुआत में सात महीने तक हर माह एक-एक लाख रुपए लौटाए। फिर और पैसे निवेश करने का दबाव बनाने लगे। जब बलबीर ने मना किया तो उन्होंने पैसे देना बंद कर दिया। पुलिस की जांच में आरोप सही पाए जांच अधिकारी एएसआई दविंदर पाल के अनुसार थाना सदर में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने जांच पड़ताल कर आरोपी सतनाम सिंह व भूपिंदर सिंह पर लगे सभी आरोप सही पाए। जिस कारण पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *