कपूरथला में फगवाड़ा के जगतपुर जटां गांव में एक सूखे कुएं से युवक का शव मिला है। युवक की तेजदार हथियारों से हत्या की है। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सुखविंदर के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या के आरोप में गांव के ही दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मृतक की मां यमुना देवी ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा गांव में ट्रांसफार्मर पर काम करता था। वह पिछले दो दिनों से लापता था। बाद में उसका शव गांव के एक सूखे कुएं से बरामद हुआ। तेजधार हथियारों से हत्या डीएसपी भारत भूषण के अनुसार, प्राथमिक जांच में पता चला कि युवक की तेजधार हथियारों से हत्या की गई। इसके बाद शव को कुएं में फेंक दिया गया। पुलिस ने आरोपी कपिल देव और उसके बेटे गोकर्ण उर्फ गैरी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों जगतपुर जट्टां के रहने वाले हैं। घटना की सूचना मिलने पर थाना सतनामपुरा के एसएचओ हरदीप सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।


