कपूरथला में गाड़ी की टक्कर से युवक की मौत:बाइक से जा रहा था, ड्राइवर मौके से फरार

कपूरथला में आज गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मौके से गाड़ी ड्राइवर फरार हो गया। घटना सब डिवीजन फगवाड़ा में शुगर मिल पुल के ऊपर हुई। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एएसआई ने बताया कि फोन पर सूचना मिलने पर जब वह दुर्घटना स्थल पर पहुंचे तो बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि अभी कुछ स्पष्ट तो नहीं है लेकिन हो सकता है कि किसी गाड़ी ने बाइक को टक्कर मारी हो। उन्होंने बताया कि मृतक का शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *