कपूरथला में छाया अंधेरा:धूल भरी आंधी के बाद बारिश, कई जगह बिजली गुल, बैरिकेड उड़े

पंजाब के कपूरथला शहर में आज शाम मौसम ने अचानक करवट बदली। सबसे पहले तेज धूल भरी आंधी ने शहर को अपनी चपेट में ले लिया। आसमान में काले-काले बादलों की आमद के साथ दिन में ही अंधेरा छा गया। इसके बाद मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया। तेज आंधी के कारण शहर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों का सामान हवा में उड़ने लगा और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड भी हवा के झोंकों की भेंट चढ़ गए। इस दौरान शहर की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस अचानक आए मौसम परिवर्तन ने जहां लोगों को गर्मी से कुछ राहत दी, वहीं कई स्थानों पर जन-जीवन अस्त-व्यस्त भी हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *