कपूरथला में टिपर-ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में युवक की मौत:स्कूटी पर सवार होकर जा रहा, अपनी बहन के पास रहता, दोनों ड्राइवरों पर FIR

कपूरथला के सुंदर नगर इलाके में एक सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना राधा स्वामी सत्संग घर के पास हुई, जहां एक टिपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर के बाद स्कूटी सवार युवक इसकी चपेट में आ गया। पुलिस ने मृतक की पहचान खन्ना निवासी अमृत कुमार (30 वर्ष) पुत्र सुदेश कुमार निवासी कपूरथला के रूप में की है। इस संबंध में जानकारी एएसआई बलदेव सिंह ने दी। एसएचओ अमनदीप नाहर ने बताया कि अमृत कुमार कपूरथला में अपनी बहन के पास रहता था और किसी काम से जा रहा था। सुंदर नगर पहुंचने पर टिपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टिपर और ट्रैक्टर ड्राइवरों पर केस दर्ज घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल कपूरथला के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। एसएचओ अमनदीप नाहर ने भी घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने बताया कि हादसे को लेकर टिपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकों के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *