कपूरथला में ट्रैवल एजेंटों पर FIR:अमेरिका जाने के लिए 45 लाख लिए, मेक्सिको के जंगलों में छोड़ा, दीवार फांदते वक्त पकड़ा गया

कपूरथला में ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ एफआईआर हुई है। चक्कोकी गांव के निशान सिंह को दो ट्रेवल एजेंटों ने अमेरिका भेजने के नाम पर धोखाधड़ी की। एजेंटों ने सीधे अमेरिका भेजने का वादा किया था। लेकिन उन्होंने युवक को सूरीनाम भेजकर वहां से मेक्सिको के जंगलों में छोड़ दिया। एजेंटों ने शुरुआत में 35 लाख रुपए में डील की थी। परिवार ने 22 लाख नकद और 13 लाख बैंक खातों में जमा किए। बाद में मेक्सिको की दीवार पार करवाने के लिए 10 लाख रुपए और वसूल लिए। निशान को मेक्सिको के जंगलों में 16 दिन तक भटकना पड़ा। जब वह अमेरिका की दीवार फांदकर अंदर घुसा, तो अमेरिकी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया। बाद में उसे भारत डिपोर्ट कर दिया गया। निशान की शिकायत पर थाना ढिलवां पुलिस ने गांव लखन का पड्डा के सुखजिंदर सिंह सोनी और गांव किशन सिंह वाला के लक्खी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एसएचओ मनजीत सिंह के अनुसार आरोपी एजेंटों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *