कपूरथला में एक तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। हादसा देर रात करीब 10 बजे भुलत्थ क्षेत्र में वृद्धाश्रम के पास हुआ। मृतक की पहचान 28 वर्षीय प्रिंस के तौर हुई है। वह बेगोवाल में एक रेस्टोरेंट में काम करता था। प्रिंस अपनी बाइक (PB-57-C-6294) से काम खत्म कर घर लौट रहा था। दुआ टेलर्स शॉप के मालिक राजकुमार ने बताया कि प्रिंस उनका बेटा था। वृद्धाश्रम के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार गाड़ी ने प्रिंस की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में प्रिंस की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके से ड्राइवर फरार हो गया।