कपूरथला जिले में एक विवाहिता के साथ दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। विवाहिता ने सिटी थाने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि कई बार समाज के गणमान्य लोगों ने ससुराल वालों को समझाने की कोशिश की। लेकिन वे दहेज और पैसों की मांग करते रहे। शहर के मोहल्ला प्रकाश एवेन्यू की रहने वाली नेहा पाली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2020 में ग्रीन एवेन्यू निवासी सिमरनजोत सिंह से रीति-रिवाज के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे। पति के खिलाफ केस दर्ज पीड़िता ने बताया कि दहेज को लेकर उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। जब नेहा ने मायके से दहेज और पैसे लाने से मना कर दिया, तो ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने मामले की जांच की और आरोप सही पाए गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति सिमरनजोत सिंह के खिलाफ दहेज निषेध अधिनियम की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई कर रही है।


