कपूरथला में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देसी पिस्तौल के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। उसके खिलाफ थाना सुभानपुर में आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। CIA इंचार्ज रमन कुमार ने बताया कि एएसआई जसवीर सिंह टीम के साथ गश्त पर थे और गांव लखन के पड्डे के पास पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि हरमनजीत सिंह उर्फ हरमन निवासी गांव बामूवाल, गांव के मोड़ पर देसी पिस्तौल लेकर खड़ा है और किसी वारदात की योजना बना रहा है। देसी पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद सूचना के आधार पर पुलिस कार्रवाई करते हुए आरोपी हरमनजीत सिंह को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का एक देसी पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आज कोर्ट में पेश किया जाएगा पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। CIA इंचार्ज रमन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को आज कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा ताकि उससे गहन पूछताछ की जा सके।


