कपूरथला में एक नाबालिग लापता हो गई। थाना सिटी पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। प्रीत नगर गली नं.2 निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते दिन उसकी नाबालिग बेटी घर से घरेलू सामान लेने के लिए बाजार गई थी। लेकिन काफी समय बीत जाने पर भी वह वापिस घर नहीं लौटी। उन्होंने अपने तौर पर बेटी की काफी तलाश की। पड़ोसियों और रिश्तेदारों से भी पूछा। मगर कोई सुराग नहीं मिला। अब उसे पता चला है कि उसकी बेटी अभिषेक कुमार निवासी काला संघिया रोड नजदीक रेलवे फाटक नामक युवक के साथ फोन पर बात करती थी। उसे पूरा यकीन है कि उसकी बेटी को उक्त युवक ही शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।


