कपूरथला में नाबालिग स्टूडेंट लापता:मां बोली- युवक बहला-फुसला कर ले गया, बिना बताए घर से निकली

कपूरथला में एक नाबालिग स्टूडेंट के लापता हो गई। घटना लक्खन खुर्द गांव की है। पुलिस ने आज एफआईआर दर्ज कर ली है। स्टूडेंट की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी आईटीआई खीरांवाली में कंप्यूटर कोर्स कर रही है। 26 अप्रैल को शाम 6 बजे वह बिना कुछ बताए घर से चली गई। उसके बाद से वह वापस नहीं लौटी। स्टूडेंट की जन्मतिथि 20 जुलाई 2007 है। मां ने बताया कि उनके पति का 2009 में देहांत हो गया था। तब से वह अकेले ही अपने दोनों बच्चों (बेटा-बेटी) का पालन-पोषण कर रही हैं। उन्होंने एक महीने तक परिजनों और जानकारों से पूछताछ की। लेकिन बेटी का कहीं पता नहीं चला। पीड़ित मां को आशंका है कि किसी युवक ने उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया है। जांच अधिकारी एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *