कपूरथला में पंजाबी फिल्म के कलाकार गतका टीचर की मौत:6 दिन से लापता, पेट्रोल पंप के पास मिला शव, तरनतारन के रहने वाले​​​​​​​

कपूरथला में 9 मई से लापता गतका टीचर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। उन्होंने हाल ही रिलीज हुई पंजाबी फिल्म नानक नाम जहाज में काम किया था। कपूरथला के एसपी-डी प्रभजोत सिंह विर्क ने बताया कि बुधवार सुबह फत्तूढींगा-मुंडी मोड़ स्थित एक पेट्रोल पंप के पास शव मिला। गतका टीचर सोध सिंह तरनतारन के रहने वाले हैं। उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई पंजाबी फिल्म ‘गुरु नानक जहाज’ में अभिनय किया था। सोध सिंह 9 मई से लापता थे। वह अकाल एकेडमी धालीवाल बेट और रायपुर पीर बख्शवाला में गतका टीचर के रूप में कार्यरत थे। परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी मृतक के भाई जुझार सिंह ने बताया कि उन्होंने थाना भुलत्थ में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने उनकी मदद नहीं की और उन्हें खुद ही अपने भाई की तलाश करनी पड़ी। थाना फत्तूढींगा में मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। विधायक की आरोपियों के ​खिलाफ कार्रवाई की मांग विधानसभा भुलत्थ से विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने पोस्ट पर लिखा कि सोध सिंह की बुरी तरह खराब हो चुकी लाश मिलने के बारे में जानकर बहुत हैरानी हुई। वह जिला तरनतारन के पट्टी के गांव सरहाली कलां से संबं​धित थे और उनके हलके भुलत्थ में अकाल एकेडमी में बतौर गतका इंस्ट्रक्टर के तौर पर काम करते थे और हाल ही रिलीज हुई पंजाबी फिल्म नानक नाम जहाज में काम किया था। उ न्होंने सीएम भगवंत मान, डीजीपी पंजाब गौरव यादव व एसएसपी कपूरथला से अपील की कि इस ​​घिनौने अपराध को अंजाम देने वाले आरोपियों को सख्त सजा दी जाए, नहीं तो ऐसे और निर्दोष लोग अपरा​धियों का ​शिकार होते रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *