कपूरथला में एक मकान मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आज आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना फगवाड़ा की है। शिकायतकर्ता कृष्ण गोपाल ने बताया कि उन्होंने साहिल सेठ से 45 लाख रुपए में मकान का सौदा किया था। इस सौदे में उन्होंने 35 लाख रुपए का भुगतान भी कर दिया था। लेकिन साहिल सेठ ने मकान की रजिस्ट्री नहीं करवाई। कृष्ण गोपाल ने जब अपने पैसे वापस मांगे तो साहिल सेठ ने उन्हें झूठे पुलिस केस में फंसाने की धमकी दी। ASI बलविंदर सिंह ने बताया कि साहिल सेठ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी न्यू आदर्श नगर, मनसा देवी रोड फगवाड़ा का रहने वाला है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। जल्द ही सारी कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ लेंगे।