कपूरथला में मिला व्यक्ति का शव:राहगीरों ने पेट्रोल पंप के पास पड़ा देखा, पुलिस बोली- डी-कम्पोज हो रहा, एक हफ्ता पुराना

कपूरथला में आज पेट्रोल पंप के नजदीक सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिला है। थाना फत्तू ढिंगा की एसएचओ सोनमदीप कौर ने बताया कि शव डी-कम्पोज की स्थिति में है। घटना गांव फत्तू ढिंगा क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष आंकी गई है। शव की स्थिति से अनुमान लगाया जा रहा है कि यह करीब एक हफ्ता पुराना है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कपूरथला सिविल अस्पताल के शवगृह में 72 घंटे के लिए रखवा दिया है। सूत्रों के अनुसार कुछ दिन पहले घटनास्थल के नजदीक कुछ लोगों ने एक व्यक्ति पर हमला किया था। हमलावर उस व्यक्ति को गाड़ी में डालकर ले गए थे। इस घटना का संबंध मिले शव से हो सकता है, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। मृतक की पहचान के लिए पुलिस ने सभी थानों को अलर्ट जारी कर दिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *