कपूरथला में मेडिकल स्टोर से नशीली गोलियां जब्त:42 हजार कीमत, संचालक गिरफ्तार; ड्रग इंस्पेक्टर की कार्रवाई

कपूरथला में मेडिकल स्टोर से नशीली गोलियां मिली है। जिला ड्रग इंस्पेक्टर अनुपमा कालिया ने पुलिस टीम के साथ गांव भट्ठा भटनूरा में मेडिकल स्टोरों की जांच की। एमएस मेडिकल स्टोर की जांच में शेड्यूल एच वन श्रेणी की 12 प्रकार की उच्च एंटीबायोटिक दवाएं मिलीं। इन दवाइयों की कीमत लगभग 42 हजार रुपए है। जांच के दौरान पास की एक दुकान से 250 एटोजोलम गोलियां भी बरामद हुईं। इन गोलियों का कई लोग दवा के रूप में दुरुपयोग करते हैं। बरामद की गई दवाइयों को पुलिस प्रशासन को सौंप दिया गया है। दुकान मालिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। ड्रग इंस्पेक्टर कालिया ने चेतावनी दी है कि किसी भी दवा विक्रेता को बख्शा नहीं जाएगा। नियम तोड़ने वाले दुकानदारों का ड्रग लाइसेंस रद्द किया जा सकता है। उन्होंने कुछ दवा विक्रेताओं को फटकार लगाते हुए बिक्री-खरीद का पूरा रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए। इस कार्रवाई में एसएचओ भुलत्थ हरजिंदर सिंह और पुलिस टीम मौजूद थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *