कपूरथला में विवाहिता ने ससुर पर छेड़छाड़ के लगाए आरोप:बहु बोली- हरकतों से तंग आकर लगवाए सीसीटीवी कैमरे, पुलिस ने केस किया दर्ज

कपूरथला शहर में एक विवाहिता ने अपने ससुर पर छेड़छाड़ और गलत नीयत रखने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर थाना सिटी कपूरथला पुलिस ने आरोपी ससुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दशमेश कॉलोनी निवासी विवाहित महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने पति के साथ ससुराल में अलग रहती है। महिला का आरोप है कि उसका ससुर मुकेश उस पर गलत निगाह रखता है, जिसके कारण उन्होंने अपने घर में सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए हैं। आरोपी ससुर के खिलाफ केस दर्ज पीड़िता ने बताया कि उसका कमरा ससुर के कमरे से सटा हुआ है। जब भी वह अपने कमरे से बाहर लॉबी में आती है, तो ससुर भी वहां आ जाता है और कथित तौर पर अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ करता है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि एक दिन ससुर मुकेश ने उसकी पीठ पर हाथ मारा और गलत नीयत से उसे छुआ। जांच अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर दशमेश कॉलोनी निवासी आरोपी ससुर मुकेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *