कपूरथला में व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला:हालत गंभीर, किराना व्यापारी का बेटा, सूप पीने गया था

पंजाब के कपूरथला में एक युवक पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। घटना सोमवार रात संगम पैलेस के पास की है, जब सूप पीने गए एक युवक पर 10-12 लोगों ने हमला कर दिया। घायल युवक की पहचान अमित के रूप में हुई है। वह किराना व्यापारी सोमनाथ का बेटा है। घटना रात करीब 8 बजे की है। राहगीरों ने घायल अमित को सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां उसका इलाज चल रहा है। ड्यूटी डॉक्टर नवदीप सिंह ने बताया कि युवक का उपचार जारी है। उन्होंने एमएलआर काटकर सिटी थाना को भेज दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हमलावर मौके से फरार हो गए हैं। युवक की हालत गंभीरहै।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *