कपूरथला में श्री ब्रह्मकुंड मंदिर में विशेष अभिषेक:महाशिवरात्रि पर शहर मंदिरों में भी उमड़ी भक्तों की भीड़, जलाभिषेक के लिए लंबी लाइन

आज महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। इस अवसर पर भगवान शिव के भक्त जलाभिषेक कर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की प्रार्थना कर रहे हैं। शहर के मंदिरों में शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। प्राचीन ब्रह्मकुंड मंदिर और उसके आसपास मेले जैसा माहौल है, जहां विशेष प्राचीन शिवलिंग का जलाभिषेक किया जा रहा है। श्री ब्रह्मकुंड शनिधाम मंदिर परिसर में सुबह हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित सेवादार भक्तों ने श्रद्धापूर्वक आहुतियां अर्पित कर विश्व कल्याण की कामना की। पंडित अनुज शास्त्री के अनुसार, हिंदू मान्यताओं के मुताबिक, महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन भोलेनाथ को प्रसन्न करना आसान माना जाता है। विवाहित महिलाएं परिवार की सुख-शांति और सौभाग्य के लिए महाशिवरात्रि का व्रत रखती हैं। युवा भी अच्छे भविष्य, सुखी जीवन और बेहतर स्वास्थ्य की कामना के साथ उपवास रखते हैं और शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं। इस अवसर पर लोग अपने करीबियों और परिजनों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखमय भविष्य की प्रार्थना करते हैं।
PHOTOs_ मंदिरों में जलाभिषेक और आरती

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *