कपूरथला में सब-इंस्पेक्टर के घर में दिनदहाड़े चोरी:दीवार फांदकर घुसे चोर, गहने-कैश और सामान ले गए, परिवार भोग समारोह में गया था

कपूरथला में पुलिस के सब-इंस्पेक्टर के घर में दिनदहाड़े चोरी हुई है। चोर दीवार फांदकर घर में घुसे और ताले तोड़कर 40 हजार रुपए नकद, दो तोला सोना और कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना बेगोवाल कस्बे के टांडी गांव की है। सब-इंस्पेक्टर धरमिंदर सिंह इन दिनों फिल्लौर में प्रमोशन की ट्रेनिंग ले रहे हैं। उनकी पत्नी संतोष कौर 27 मई की सुबह 8 बजे रिश्तेदारों के यहां भोग समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकली थीं। शाम को लौटने पर उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और कमरों में रखी अलमारियों का सामान बिखरा पड़ा था। अकेली होने के कारण संतोष कौर ने तुरंत पड़ोसियों को बुलाया। जांच में पता चला कि चोर नकदी और सोने के अलावा कीमती शराब भी ले गए। बेगोवाल पुलिस ने मौके से एक लोहे का सरिया बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *