कपूरथला में सहकारी खेतीबाड़ी सभा में 14.50 लाख का गबन:सचिव के खिलाफ पुलिस में ए‍फआईआर, पद से किया जा चुका सस्पेंड

कपूरथला में सहकारी खेतीबाड़ी सभा के सचिव पर 14.50 लाख रुपये के गबन का आरोप लगा है। इस मामले में सहकारी सभाओं के सहायक रजिस्ट्रार, सुल्तानपुर लोधी की शिकायत पर तलवंडी चौधरियां थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, हालांकि आरोपी सचिव की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, सहकारी सभाओं के सहायक रजिस्ट्रार, सुल्तानपुर लोधी ने कपूरथला के एसएसपी को शिकायत दी थी। इसमें बताया गया कि द सैदपुर बहुउद्देश्यीय सहकारी खेतीबाड़ी सभा में गुरप्रीत सिंह, निवासी गांव नूरोवाल, सुल्तानपुर लोधी, सचिव के तौर पर कार्यरत था। जांच में रिकॉर्ड अधूरा मिलने पर हुआ था संदेह सभा की प्रबंधकीय कमेटी ने जुलाई 2024 में सभा के कामकाज की जांच की थी। इस दौरान सचिव गुरप्रीत सिंह (जो इस समय निलंबित है) का रिकॉर्ड अधूरा पाया गया। इससे गबन का संदेह हुआ। वित्तीय वर्ष 2023-24 की विशेष ऑडिट रिपोर्ट में 34 लाख 85 हजार 145 रुपये की रकम जारी हुई थी। इसके लिए गुरप्रीत सिंह को जिम्मेदार ठहराया गया। इसमें से 20 लाख 32 हजार 145 रुपये की वसूली हो चुकी है। 14.53 लाख की होनी है वसूली शेष 14 लाख 53 हजार 10 रुपये के गबन का आरोप गुरप्रीत सिंह पर है। एसएसपी ने जिला अटॉर्नी की राय के बाद तलवंडी चौधरियां थाने को केस दर्ज करने की सिफारिश की। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी एएसआई बलबीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपी की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *