कपूरथला में 15 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त:कार से छिपाकर ले जा रहा था, पुलिस को देख भागने की कोशिश, ड्राइवर गिरफ्तार

कपूरथला में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के एक मामले का पर्दाफाश किया है। सीआईए स्टाफ की टीम ने गश्त के दौरान एक आई-20 कार से 15 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। सीआईए इंचार्ज जरनैल सिंह के मुताबिक, टीम कांजली रोड पर गश्त कर रही थी। इस दौरान एक आई-20 कार (नंबर PB-09-W-7795) दिखाई दी। पुलिस को देखकर ड्राइवर ने कार को पीछे मोड़ लिया और भागने की कोशिश की। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गाड़ी को रोका और ड्राइवर को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान कमलजीत सिंह, निवासी गांव भगतपुर के रूप में बताई। कार की तलाशी में फर्स्ट चॉइस ब्रांड की 15 पेटी अंग्रेजी शराब मिली। डीएसपी (डी) परमिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना सिटी में एक्साइज एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *