कपूरथला में 25 वर्षीय युवती किडनैप:होशियारपुर से आए 3 लोग, जबरदस्ती उठा कर ले गए साथ

कपूरथला में 25 वर्षीय युवती को किडनैप कर लिया। पीड़िता की मां परमजीत कौर की शिकायत पर थाना सिटी पुलिस ने होशियारपुर के 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार, 12 जनवरी को गांव घोड़ेवाहा टांडा, होशियारपुर के जसकरण सिंह, उसकी मां ऊषा और जीतो शेखूपुर गांव से युवती को अपने साथ ले गए। परमजीत कौर का आरोप है कि आरोपी उनकी बेटी को किसी जगह पर छिपाकर रखे हुए हैं। पीड़िता की मां ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर बेटी की काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच अधिकारी एएसआई हरजीत सिंह के अनुसार, पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ युवती की बरामदगी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *