कपूरथला में 5 जिंदा कारतूस समेत युवक गिरफ्तार:लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी का मामला, नौकरानी के बेटे ने चुराई

कपूरथला जिले में एक बुजुर्ग के घर से लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित बासा सिंह ने बताया कि उनका बेटा कनाडा में रहता है। पत्नी भी बेटे से मिलने कनाडा गई हुई है। वह अकेले रहते हैं। पकड़े गए आरोपी से पुलिस की टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है। लाइसेंस फरवरी 2027 तक वैध जानकारी के अनुसार पीड़ित बासा सिंह ने बताया कि घर की साफ-सफाई के लिए अमरजीत कौर नाम की महिला को रखा था। बासा सिंह के पास 32 बोर का लाइसेंसी रिवाल्वर था। यह लाइसेंस फरवरी 2027 तक वैध है। उन्होंने रिवाल्वर को 5 जिंदा कारतूस के साथ बेडरूम की अलमारी में रखा था। 27 मार्च को शाम 5 बजे वह अपने भांजे से मिलने गए थे। आरोपी से पुलिस की पूछताछ जारी वहीं अगले दिन दोपहर 1:30 बजे लौटने पर रिवाल्वर गायब मिला। जांच में पता चला कि घरेलू नौकरानी के बेटे विक्की ने रिवाल्वर चुराया था। ढिलवां पुलिस स्टेशन के एसएचओ मंजीत सिंह ने बताया कि आरोपी विक्की को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से चोरी किया गया रिवाल्वर और 5 कारतूस बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *