कपूरथला में 7 मई से शुरू होगी जागरूकता यात्रा:नशा मुक्ति अभियान, पहले दिन 10 गांवों में होगा कार्यक्रम

पंजाब सरकार ने नशा मुक्त प्रदेश बनाने के लिए एक नया अभियान शुरू किया है। कपूरथला जिले में 7 मई से नशा मुक्ति यात्रा की शुरुआत होगी। पहले दिन 10 गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। डीसी अमित कुमार पंचाल के अनुसार आलमगीर, बनवालीपुर, काला सांघिया, लाटीयांवाल, भौर, हैबतपुर, बुताला, अमरीक नगरी, भुल्लाराई और बीड़ पुआध में कार्यक्रम होंगे। प्रत्येक गांव में ग्राम सभा का आयोजन वहीं विभिन्न विभागों के अधिकारी और नशा मुक्ति मोर्चा के कोऑर्डिनेटर इस अभियान का नेतृत्व करेंगे। प्रत्येक गांव में ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग और सहकारिता विभाग के विशेषज्ञ लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराएंगे। नशा पीड़ितों का इलाज उद्देश्य हर हलके में रोजाना तीन गांवों में जागरूकता कार्यक्रम होंगे। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नशा पीड़ितों का इलाज और पुनर्वास है। नशा पीड़ितों को काउंसलिंग और व्यवसायिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। डीसी पंचाल ने लोगों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *