कपूरथला में CIA इंचार्ज समेत 4 पुलिसकर्मी गिरफ्तार:नशा तस्कर को छोड़ने के लिए डील, 2.5 लाख की रिश्वत ली

कपूरथला की सब डिवीजन फगवाड़ा में CIA इंचार्ज समेत 4 पुलिसकर्मियों को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जालंधर रेंज के डीआईजी नवीन सिंगला ने बताया कि आरोपियों ने एक तस्कर को हिरासत से छोड़ने के लिए 2.5 लाख रुपए की रिश्वत ली थी। गिरफ्तार किए गए पुलिसकर्मियों में CIA इंचार्ज बिस्मान सिंह माही शामिल हैं। इसके अलावा एएसआई निर्मल कुमार, एएसआई जसविंदर सिंह और कॉन्स्टेबल जगरूप सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने तस्कर हनी को उनकी हिरासत से छुड़ाने के लिए करीब 2.5 लाख रुपए की रिश्वत ली है। डीआईजी का बयान डीआईजी सिंगला ने कहा कि पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले में बड़े पैमाने पर जांच की जा रही है। विभाग में ऐसे अन्य भ्रष्ट पुलिसकर्मियों की पहचान की जाएगी। आरोपी पुलिसकर्मियों को मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। सदर पुलिस फगवाड़ा में इस संबंध में औपचारिक मामला दर्ज कर लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *