कपूरथला जिले की पुष्पा गुजराल साइंस सिटी ने पंजाब स्टेट काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी के साथ मिलकर एक फ्लावर शो का आयोजन किया। बता दे कि यह कार्यक्रम भारत सरकार के पर्यावरण, वन्यजीवन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए मिशन लाइफ़ (LIFE) के अंतर्गत आयोजित किया गया। इस शो में पेंटिंग, ताजे फूलों की सजावट, सूखे फूलों की सजावट, रंगोली और गमले वाले पौधों की प्रदर्शनियां लगाई गईं। इसमें ईको क्लब के सदस्यों सहित 500 से अधिक स्कूलों, कॉलेजों के छात्रों और बागवानों ने भाग लिया। आम लोगों ने भी प्रकृति के विभिन्न नजारों का आनंद लिया। भाग लेने वाले बागवानों द्वारा गेंदा, गुड़हल, कमल, गुलाब और बोगनविलिया जैसे विभिन्न फूलों की प्रदर्शनी लगाई गई। साइंस सिटी के डायरेक्टर डॉ. राजेश ग्रोवर ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि फ्लावर शो का उद्देश्य आम लोगों और बागवानों को फूलों के पौधों की विविधता के प्रति जागरूक करना है।
लोगों को पर्यावरण के लिए किया गया प्रेरित उन्होंने लोगों को अपने रहने-बसेरों और समाज में अधिक से अधिक फूलदार पौधे लगाकर अपने आसपास को हरियाली से भरपूर बनाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. ग्रोवर ने बताया कि भारत में लगभग 18,000 फूलों की प्रजातियां पाई जाती हैं, जो दुनिया की कुल फूलों की प्रजातियों का 7 प्रतिशत हिस्सा हैं। लोगों को मिला प्रकृति दर्शन का मौका उन्होंने जोर दिया कि फूलों का शो केवल फूलों की प्रदर्शनी ही नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा मंच है जहां लोगों को प्रकृति दर्शन का मौका मिलता है। इसके साथ ही वे पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों में भाग लेकर जैव विविधता का संरक्षण करने की दिशा में प्रेरित होंगे। छात्रों को किया गया सम्मानित उन्होंने यह भी जानकारी दी कि प्रकृति का मूल्य इसकी दिखावट से भी ऊपर है, इसका पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, सहायक भोजन श्रृंखला, हमारी भावनाओं, संस्कृति और परंपराओं को समृद्ध बनाने में अहम योगदान है। फ्लावर शो के दौरान सूखे फूलों की सजावट की श्रेणी में कपूरथला के बलजीत सिंह ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि छात्रों की श्रेणी में सरकारी स्कूल सिधवां दोना की भावना गिल ने पुरस्कार जीता।


