कपूरथला CIA ने नशे के साथ दो युवकों को पकड़ा:गश्त के दौरान के दौरान बाइक सवारों को रोका, तलाशी में 45 ग्राम हेरोइन बरामद

कपूरथला सीआईए स्टाफ की टीम ने गश्त के दौरान दो बाइक सवार युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 45 ग्राम हेरोइन बरामद की है। सीआईए इंचार्ज रमन कुमार ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, एएसआई केवल सिंह अपनी टीम के साथ गांव रजापुर के मोड़ के पास गश्त कर रहे थे। इस दौरान सड़क किनारे बाइक के पास खड़े दो युवक पुलिस को देखकर घबरा गए और भागने की कोशिश करने लगे। संदेह के आधार पर पुलिस ने पीछा कर उन्हें काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान सर्बजीत सिंह उर्फ बब्बी और वरिंदर सिंह उर्फ बब्बू, दोनों निवासी गांव लाटियांवाल के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उनके पास से 45 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *