कपूरथला SSP आवास के नजदीक लूटपाट:डिलीवरी बॉय पर किया हमला, पहले से खड़े थे युवक, 3200 रुपए-मोबाइल लूटकर फरार

कपूरथला में देर रात एसएसपी आवास के नजदीक अज्ञात बदमाशों ने एक डिलीवरी बॉय को तेजधार हथियारों से हमलाकर गंभीर घायल कर दिया तथा मोबाइल और 3200 रूपए लूटकर फरार हो गए। उक्त डिलीवरी बॉय RCF के पास फ़ूड डिवीलरी कर लौट रहा था। घटना के वक्त डिलीवरी बॉय द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठे हुए तो लुटेरे मौके से फरार हो गए। लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। युवक की पहचान जसकरण सिंह निवासी गांव धालीवाल के रूप में हुई है। जसकरण सिंह ने बताया कि, वह देर रात RCF से फूड की डिलीवरी देकर वापस लौट रहा था। जब वह कॉलेज रोड पर SSP आवास के समीप पहुंचा, तो कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। आरोपी उससे दिनभर की कलेक्शन के 3200 रुपए और उसका मोबाइल लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना के बाद सिटी थाना -2 की टीम ने मोके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। SHO मनजीत सिंह ने बताया कि फिलहाल अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *