कपूर फैमिली ने साथ में सेलिब्रेट किया क्रिसमस:बेटी के साथ दिखे रणबीर-आलिया, राहा ने पैपराजी से बोला- हाय पैप

हर साल की तरह इस साल भी पूरी कपूर फैमिली ने साथ में क्रिसमस सेलिब्रेट किया। इस दौरान पूरे परिवार ने साथ लंच किया। क्रिसमस के मौके पर लंच का आयोजन दिवगंत एक्टर शशि कपूर के घर पर किया गया। इस मौके पर रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रीमा कपूर और रणधीर कपूर सहित पूरा कपूर परिवार नजर आया। साल 2024 में दिखाई थी बेटी राहा दिखाई थी पहली झलक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने साल 2024 में क्रिसमस के मौके पर ही अपनी बेटी राहा की पहली झलक दिखाई थी। इस साल भी उन्होंने राहा को क्रिसमस के मौके पर पैपराजी से मिलवाया गया। हालांकि, राहा को मीडिया के सामने लाने से पहले आलिया भट्ट ने पैपराजी से शोर न करने के लिए कहा। फिर रणबीर कपूर बेटी को गोद में लेकर आए। राहा भी हंसती-मुस्कुराती हुई मीडिया को पोज देती दिखीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *