कप्तान रोहित शर्मा के पक्ष में आए पूर्व क्रिकेटर हरभजन:कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता शमा के बयान की निंदा की; कहा-रोहित बेहतरीन खिलाड़ी

चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की शानदार जीत के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा की फिटनेस और कप्तानी पर सवाल उठाए थे। अब इसे लेकर हरभजन सिंह ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। हरभजन सिंह द्वारा जारी एक बयानों में उन्होंने कहा- रोहित शर्मा की फिटनेस पर विवाद दुर्भाग्यपूर्ण और अनावश्यक था। वह एक बेहतरीन खिलाड़ी है। जिन्होंने भारतीय क्रिकेट में बहुत बड़ा योगदान दिया है। खिलाड़ी भी इंसान होते हैं और उनमें भावनाएं और संवेदनाएं होती हैं। जब खेल के बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं रखने वाले लोग उपदेश देते हैं तो यह वाकई दुखद होता है। खेल का सम्मान करें और खिलाड़ियों का सम्मान करें। हरभजन सिंह ने कहा- अगर ऐसा बयान देना था तो मुझे लगता है कि आप कोई फिटनेस कोच हैं। दूसरी बात अगर भारतीय टीम में किसी को सलेक्ट होना हो तो उसे बहुत तरह के फिटनेस चैलेंज पास करने होते हैं। रोहित शर्मा तो उस टीम के कप्तान हैं। ऐसे में उन पर ऐसी टिप्पणी करना गलत है। किसी पर कुछ बोलने से पहले सोचना जरूर चाहिए। राष्ट्रीय प्रवक्त शमा ने रोहित शर्मा की फिटनेस पर सवाल उठाए थे कांग्रेसी की राष्ट्रीय प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि एक खिलाड़ी के तौर पर रोहित शर्मा मोटे हैं, उन्हें अपना वजन कम करना चाहिए। शमा मोहम्मद ने यह भी कहा कि रोहित भारत के सबसे निराश करने वाले कप्तान हैं। कांग्रेस प्रवक्ता के बयान को भाजपा ने एक सेल्फमेड चैंपियन (रोहित) का अपमान और बॉडी शेमिंग बताया। हालांकि बाद में कांग्रेस ने कहा कि हमारी पार्टी खेल हस्तियों का सम्मान करती है। पार्टी ने शमा से सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट करने को कहा। इसके बाद शमा ने पोस्ट हटा लीं। रोहित पर शमा की 2 पोस्ट, इन्हें डिलीट कर दिया गया खेल मंत्री बोले- खिलाड़ी खुद को संभालने में सक्षम खेल मंत्री मनसुख मंडविया ने कहा था कि कांग्रेस और टीएमसी को खिलाड़ियों को अकेला छोड़ देना चाहिए। खिलाड़ी अपनी प्रोफेशनल लाइफ को अच्छी तरह से संभालने में सक्षम हैं। इन पार्टियों के नेताओं द्वारा खिलाड़ियों पर टिप्पणी करना और टीम में उनकी जगह पर सवाल उठाना शर्मनाक और निराशाजनक है। हमारे खिलाड़ी देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने के लिए अपनी जान झोंक देते हैं। इस तरह के बयान उनकी मेहनत और योगदान को कम करते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *