कबड्डी प्रतियोगिता में दिल्ली टीम विजेता, मस्तूरी उपविजेता

भास्कर न्यूज | देवरी-सारागांव ग्राम पंचायत कुम्हारीकला में स्वर्गीय बिसाहुदास महंत की स्मृति में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कबड्डी टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता टीम को 51,001 रुपए और ट्रॉफी प्रदान की गई। मस्तूरी कबड्डी टीम उपविजेता रही, जिसे 31,001 रुपए और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। तीसरा स्थान बिलासपुर टीम ने प्राप्त किया, जिसे 21,001 रुपए दिए गए। चौथे स्थान पर रही एनडी सरवानी टीम को 11,001 रुपए और ट्रॉफी प्रदान की गई। समापन समारोह में नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने संकट मोचन और स्वर्गीय बिसाहुदास महंत के चित्र पर दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसान टोकन, धान खरीदी और मनरेगा की स्थिति को लेकर किसान और मजदूर परेशान हैं। मनरेगा बंद होने से मजदूरों को काम नहीं मिल पा रहा है, जिसके विरोध में कांग्रेस देशभर में मनरेगा बचाओ आंदोलन चला रही है। उन्होंने बेरोजगारों, आदिवासियों, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास की बात कही।जिला प्रतिनिधि ठाकुर गुलजार सिंह ने भी किसान टोकन, धान खरीदी और मनरेगा को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कार्यक्रम में सरपंच राजेश कुमार चौहान, उपसरपंच मंदाकिनी सुखेन बरेठ, अनिल प्रकाश सिंह, सुखेन बरेठ, रामफल चौहान, बालमुकुंद बरेठ, राजेंद्र बरेठ, फूलप्रसाद बरेठ, रंधवा राव, दिव्या पंच, मेहतर खैरवार, संतोष पांडेय, रथराम पटेल, चंदराम सोनी, बंटी धनंजल, बाबूलाल जायसवाल, राघवेंद्र नामदेव, दीपक बरेठ, ममता सिंह, काजल किरण सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *