​कब्रिस्तान, श्मशान घाट और स्कूल के लिए विकास कार्य मंजूर:विधायक नौक्षम चौधरी ने की घोषणा, 2 सड़कों का किया लोकार्पण

डीग जिले के बावनवाड़ी पहाड़ी और जूरहेड़ा में विकास कार्यों को नई गति मिली है। क्षेत्र की विधायक नौक्षम चौधरी ने इंटरलॉकिंग और सीसी की 2 सड़कों का विधिवत लोकार्पण किया। इन सड़कों की मांग ग्रामीण लंबे समय से कर रहे थे, जिससे अब आवागमन में सुविधा होगी। इन सड़कों के निर्माण से बारिश के दिनों में होने वाली परेशानियों से भी लोगों को राहत मिलेगी। लोकार्पण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान विधायक ने मौके पर ही जनसुनवाई की और ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को लंबित समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान विधायक नौक्षम चौधरी ने कब्रिस्तान और श्मशान घाट की चारदीवारी, टीन शेड तथा स्कूल के लिए 2 नए कमरों के निर्माण की भी घोषणा की। गुरुद्वारा में मत्था टेका
विधायक ने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विधायक नौक्षम चौधरी ने स्थानीय गुरुद्वारा में मत्था टेका और मंदिर में क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। चांदी का मुकुट पहनाकर किया स्वागत
सरपंचों और ग्रामीणों ने विधायक का पगड़ी और चांदी का मुकुट पहनाकर ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया। ग्रामीणों ने विधायक के प्रयासों की सराहना की और उम्मीद जताई कि क्षेत्र में विकास कार्य इसी प्रकार जारी रहेंगे तथा मूलभूत सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा। इस अवसर पर कालू सरपंच बावनवाड़ी, पहाड़ी प्रधान प्रतिनिधि मुबीन भोरी, बीडीओ विजय पहाड़ी, आसू सरपंच, भरती सरपंच, विक्की सरपंच पहाड़ी, राजमल सरपंच छपरा, ईसा सरपंच, वकील सम्मून सरपंच सहित ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *