कभी जंगल तो कभी गांवों में दिख रहे, विभाग ने कहा ग्रामीणों को सतर्क रहने कहा

भास्कर न्यूज | महासमुंद महासमुंद। महासमुंद और सिरपुर वनपरिक्षेत्र के जंगल में इन दिनों दो हाथी विचरण कर रहा है। इसके चलते आसपास के गांवों के लोग दहशत में है। शाम ढलते ही लोग डर के कारण घरों से नहीं निकल रहे है। शनिवार को हाथी तुमगांव से महासमुंद मार्ग होते हुए रोड पार कर केंद्रीय रोपणी गाड़ाघाट की ओर चला गया। हालांकि अब तक हाथी ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है। दोनों हाथी अपने दल से बिछड़ गए है। जो जंगल में भटक रहे है। इस क्षेत्र के आसपास गांवों के लोगों को वन विभाग ने सतर्क रहने कहा है। साथ ही हाथी के रास्ते से गुजरने पर उसे नहीं करने कहा है। वनमण्डल महासमुंद के परि वृत्त सोरिद में हाथी मौजूद है। नर हाथी होने के कारण लोगों को नजदीक न जाने की सलाह दी गई है। बीते रात्रि हाथी ग्राम परसाडीह के बस्ती से निकाल कर के खेत से होते सुबह भोंरिग रोड को पार किया। इसके बाद नेशनल हाइवे 53 को पार कर गोपालपुर के खेत से होते हुए कक्ष क्रमांक 25,57 के आस-पास के जंगल में विचरण करने के बाद तुमगांव से महासमुंद मार्ग पार कर केंद्रीय रोपणी गाड़ाघाट की ओर बढ़ा है। अधिकारियों ने जंगल में लकड़ी बिनने जाने से मना किया है। साथ ही मुनादी भी करा रहे है। इसके अलावा हाथी जाने के रास्ते में आवागमन नहीं करने लोगों को समझाइश दी है। सिरपुर वनपरिक्षेत्र में भी दल से एक हाथी भटककर जंगल में घूम रहा है। तुमगांव में सड़क को पार करता हाथी। 10 गांवों में अलर्ट जारी फारेस्ट विभाग के द्वारा महासमुंद से तुमगांव रोड में सावधानी पूर्वक आवागमन करने कहा है। क्योंकि हाथी जंगल से खेत और सड़क को पार कर रहा है। हालांकि नुकसान नहीं पहुंचा रहा है। वन विभाग ने ग्राम गाड़ाघाट कौन्दकेरा वनसावनी, परसदा,बेमचा, मुस्की, गोपालपुर, तुमगांव समेत 10 गांवों के ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *