कमरा के फर्श में बना था नकली शराब का कारखाना:टाइल्स हटाते ही मिला गुप्त कमरा, एक से 6 बोतल बनाकर बेचता था आरोपी

पलामू में पुलिस ने एक नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पाटन थाना क्षेत्र के कुंदरी गांव में एक मकान के अंदर कमरे की जमीन के नीचे गुप्त कमरा बनाकर यह धंधा चलाया जा रहा था। एक कमरे में लगी टाइल्स में हुक लगा मिला पुलिस को सूचना मिली थी कि जितेंद्र प्रसाद अपने घर में अवैध शराब का कारोबार कर रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया। टीम ने जब आरोपी के घर की तलाशी लेने पहुंची तो काफी देर बाद जितेंद्र ने घर का दरवाजा खोला और पुलिस को अंदर जाने दिया। पूरे घर को खंगालने के बाद भी पुलिस को शराब बनाने का कोई सबूत हाथ नहीं लगा। फिर बारीकी से पूरे घर को देखने पर पुलिसकर्मियों को एक कमरे में लगी टाइल्स में हुक लगा मिला। टाइल्स हटाते ही नीचे एक गुप्त कमरा मिला। ​​​​​तीन लोगों पर एफआईआर की गई इस कमरे से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब और उसे बनाने के उपकरण बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दूसरे व्यक्ति से शराब खरीदता था। फिर अलग-अलग कंपनियों के नकली लेबल लगाकर एक बोतल से 5-6 बोतलें तैयार करता था। पुलिस ने सभी सामान जब्त कर आरोपी जितेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में तीन लोगों पर एफआईआर की गई है और ब्रांडेड शराब का लेवल लगा नकली शराब भारी मात्रा में जब्त किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *