भास्कर न्यूज | अमृतसर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल ने ओएंडएम विभाग के अफसरों को हलकावार जिम्मेदारी बांटने के आदेश जारी किए हैं। एसई सिविल संदीप सिंह को साउथ-वेस्ट और सेंट्रल हलका की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं, राहुल गगनेजा को नॉर्थ व ईस्ट तो एसडीओ तुषार शर्मा को नॉर्थ हलका में वार्ड-10,11,12,13 और 17 दिया गया है। जूनियर इंजी. जोगिंदर पाल सिंह को सेंट्रल हलका सौंपा है। एक्स-ईएन भलिंदर के अवकाश पर रहने के दौरान उन्हें अलॉट सिविल विभाग के नॉर्थ हलका का काम एक्स-ईएन मनजीत सिंह और ईस्ट हलका में एसडीओ रविंदर सिंह और गुरपाल को अपने मौजूदा काम के साथ-साथ जिम्मेदारी दी है। वहीं, नॉर्थ व ईस्ट हलका का काम एसडीओ राजेश शर्मा अपने मौजूदा काम के साथ देखेंगे। जबकि जोगिंदर पाल सिंह एसडीओ हलका सेंट्रल में एक्सईएन और एसई की सलाह से करेंगे।


