कमोलर में माली समाज की तहसील स्तरीय बैठक:सामूहिक विवाह सम्मेलन का निर्णय, धनराज सुमन नयापुरा बने समिति के अध्यक्ष

कमोलर में महात्मा ज्योतिबा फुले सेवा समिति ने माली समाज की तहसील स्तरीय बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में समाज के गणमान्य नागरिकों और विभिन्न गांवों से आए समाज बंधुओं की उपस्थिति दर्ज की गई। बैठक में समाज की एकजुटता, संगठन को मजबूत करने और सामाजिक गतिविधियों को गति देने पर विस्तृत चर्चा हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 1 मई 2026 को एक आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन का उद्देश्य समाज में सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा देना और जरूरतमंद परिवारों को सहयोग प्रदान करना है। इसी बैठक में समिति के नए पदाधिकारियों का भी चयन किया गया। धनराज सुमन नयापुरा को अध्यक्ष, अशोक सुमन (अध्यापक) कमोलर को कोषाध्यक्ष और शांति लाल सुमन खिड़िया को महामंत्री नियुक्त किया गया। उपस्थित समाजजनों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। बैठक की अध्यक्षता कन्हैया लाल सुमन (अध्यापक) लसाड़िया कला ने की। उन्होंने समाज में शिक्षा, एकता और संगठन की मजबूती पर विशेष जोर दिया। कमोलर, बोरदा, दीगोड़, नयापुरा, लसाड़िया, डाबरी, खिड़िया, मामोर, धुलेट, गुजारा, आवा, कुंदनपुर, राजगढ़, अतरालिया, मंडीटा, कनवास और पिसाहेड़ा सहित विभिन्न गांवों के समाज बंधुओं ने बैठक में भाग लिया। सभी ने सामूहिक विवाह सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *