कम पानी लगने वाली फसल लगाने किया प्रेरित

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव अनुसूचित जनजातीय उपयोजना अंतर्गत भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान भोपाल द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी में आयोजित एक दिवसीय कृषि मेला सह कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में कलेक्टर संजय अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने कृषकों से मृदा उर्वरता को बनाए रखने के लिए आवश्यक सुझाव दिए। उन्होंने जिले में भू-जल के गिरते जल स्तर के संबंध में किसानों को जानकारी दी तथा आने वाले पीढ़ी के लिए जल संरक्षण करने के लिए आवश्यक उपायों को अपनाने के लिए कहा। उन्होंने किसानों को ग्रीष्मकाल में धान फसल के बदले अन्य कम पानी की खपत वाले अन्य फसल लगाने एवं खेतों में पौधरोपण करने की अपील की। इस अवसर पर कलेक्टर ने कृषि विज्ञान केंद्र के नवीन प्रदर्शनी कक्ष का उद्घाटन किया। किसानों को बीजों का वितरण भी किया गया। इस दौरान कोमल सिंह राजपूत, सांसद प्रतिनिधि बीडी साहू, सरपंच सुग्रीम साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी की वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ.गुंजन झा ने किसानों को सब्जियों एवं फलों की जैविक खेती पर व्याख्यान दिया। कृषि विभाग के उपनिदेशक एनएल पाण्डे ने कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं अनुदान के संबंध में जानकारी प्रदान की। डॉ. अतुल डांगे ने कृषि यंत्रीकरण, डॉ. योगेंद्र श्रीवास ने कृषि विज्ञान केंद्र की विभिन्न गतिविधियों एवं कृषि प्रसार तकनीकी, जितेंद्र मेश्राम ने दलहनी फसलों में रोग प्रबंधन विषयों पर व्याख्यान दिया। मनीष कुमार सिंह द्वारा जैविक खेती की महत्ता के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में विभिन्न ग्रामों से पहुंचे कृषक उपस्थित थे। प्राकृतिक खेती और मृदा परीक्षण का महत्व बताया भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. नारायण लाल ने जैविक बागवानी का महत्व, डॉ. वसंदा कुमार ने मृदा स्वास्थ कार्ड, डॉ. दिनेश कुमार यादव ने कीटनाशकों के सुरक्षित उपयोग के लिए रखी जाने वाली सावधानियां, डॉ. प्रभात त्रिपाठी ने प्राकृतिक खेती व मृदा परीक्षण का महत्व, कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक डॉ. नूतन रामटेके ने कृषि उत्पादकता बढ़ाने में पशुपालन का महत्व, अंजलि घृतलहरे ने मृदा नमूने प्राप्त करने की विधि व परीक्षण एवं मृदा स्वास्थ पोर्टल की जानकारी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *