उपरवाह| घुमका तहसील अंतर्गत ग्राम पटेवा निवासी कुणाल कुमार (17 वर्ष) पिता तीरथ राम मंडावी फुलझर की मेसर्स न्यू लूक बायो फ्यूल्स प्राइवेट लिमिटेड जिस कंपनी में काम करने गया था वहां काम शुरू करने के पहले ही दिन करंट के संपर्क में आकर जान गंवा बैठा। कंपनी ने उनके परिजन को अंतिम संस्कार के लिए 50 हजार रुपए दे दिया था। पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता राजेश श्यामकर ने शोक संतप्त परिवार को कंपनी की ओर से 15 लाख दिलाने में मदद की। गुरुवार को घुमका तहसील में तहसीलदार नीलकंठ जलबंधु के समक्ष श्यामकर के नेतृत्व में मृतक के परिजन को 15 लख रुपए का चेक प्रदान किया। श्यामकर ने बताया कि इसमें जिला प्रशासन का सहयोग मिला। इस दौरान हेमंत, मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र वर्मा, जागेश्वर साहू, तिलई मंडल अध्यक्ष परदेसी सोनबोईर, रामदास जांगड़े, संतोष वर्मा मौजूद रहे।


