करगिल योद्धा सूबेदार उम्मेद सिंह इन्दा का निधन:अस्वस्थ चल रहे थे, सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

भारतीय सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार उम्मेदसिंह इन्दा को बुधवार सुबह उनके पैतृक गांव रामदेवनगर में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। 68 वर्षीय इन्दा पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उन्होंने मंगलवार रात जोधपुर के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। 8वीं राजपूताना राइफल्स बटालियन से सेवानिवृत्त हुए थे सूबेदार इन्दा सेना की 8वीं राजपूताना राइफल्स बटालियन से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध और ऑपरेशन रक्षक सहित कई महत्वपूर्ण सैन्य अभियानों में सेवाएं दी थीं। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कार्यालय, शेरगढ़ की ओर से इन्दा की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में शेरगढ़ क्षेत्र के सैकड़ों पूर्व सैनिक और ग्रामीण शामिल हुए, जिन्होंने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। सूबेदार इन्दा के बेटे राजेंद्र सिंह और जीतपाल सिंह भी वर्तमान में भारतीय सेना में सेवारत हैं। अंतिम विदाई के दौरान ये लोग रहे मौजूद अंतिम संस्कार में कैप्टन भीख सिंह बस्तवा, कैप्टन हमीर सिंह गहलोत, कैप्टन डूंगर सिंह, सूबेदार कुंभ सिंह, सूबेदार नेत सिंह, हवलदार भंवरसिंह, सूबेदार चावंड सिंह, नरपत सिंह गोपालसर, कैप्टन गजे सिंह, हवलदार हिम्मत दास, नायब सूबेदार जसवंत सिंह, नैनसिंह, नरपतसिंह बस्तवा माताजी और दौलत सिंह गोपालसर सहित सैकड़ों पूर्व सैनिक व ग्रामीण मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *