करणी इंडस्ट्रियल एरिया में लगी आग:कोल्ड स्टोरेज के गोदाम में लगी आग से लाखों रुपए का सामान जलकर राख

बीकानेर के करणी इंडस्ट्रीयल एरिया में एक कोल्ड स्टोरेज में आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण देर रात किसी हिस्से में हल्की आग लगी थी, जो सुबह होते-होते विकराल हो गई। आग से कोल्ड स्टोरेज में रखा सामान जल गया। करणी इंडस्ट्री एरिया में लंबे-चौड़े क्षेत्र में बने इस कोल्ड स्टोरेज में आग को बुझाने के लिए दमकल मौके पर पहुंच गई। एक हिस्से को तोड़कर पानी की बौछारे डाली गई। आग पर बड़ी मुश्किल से काबू पाया गया है। आग बुझने से पहले लाखों रुपए का सामान जल गया। कोल्ड स्टोरेज में शहर के कई उद्यमियों ने अपना सामान रखा हुआ था। आग का तांडव दूर से ही दिखाई दे रहा था। आग के कारण आसमान में छाया काला गुबार छा गया। दूर दूर तक ये गुबार देखा गया। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मुक्ता प्रसाद नगर पुलिस ने दमकल बुलाई। शहर के कई हिस्सों से दमकलें यहां पहुंची, जिसके बाद आग थम सकी। आग अंदर काफी हिस्सों में पहुंच चुकी थी। यहां लकड़ी का सामान भी लगा हुआ था, जिससे आग तेजी से फैली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *