बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी उपखंड के मंगले की बेरी में एक दिवसीय करणी माता प्रीमियर लीग प्रतियोगिता हुई। इस टूर्नामेंट में सिकोटी गेम में पुरूषों में महादेव मंदिर छोटू और रस्साकसी में महिला महादेव मंदिर टीम विजेता रही है। टूर्नामेंट में दोनों गैम्स में 20-20 टीमें शामिल हुई। सरपंच प्रतिनिधि चेनाराम बेनीवाल ने कहा- मंगले की बेरी में युवाओं की पहल पर पहली बार सिकोटी मैच का आयोजन किया गया। दरअसल, टूर्नामेंट मंगले की बेरी के वांकलसर में एक दिवसीय महंत राजनाथ महाराज के सानिध्य में आयोजित हुआ। आयोजनकर्ता राऊराम भारी ने बताया- प्रोग्राम के मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि चेनाराम बेनिवाल, समाजसेवी अन्नाराम भाखर,भामाशाह ताजाराम गोदारा, युवा उघमी बाबूलाल भाखर,पूराराम भारी,देदाराम भाखर,अचलाराम देदड़ सहित कई गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं भामाशाहों की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ। सरपंच प्रतिनिधि चेनाराम बेनिवाल ने कहा- खेलों से भाईचारे कायम रहता है। युवा उद्यमी बाबूलाल भाखर ने कहा सिकोटी में पुरुषों की टीम में महादेव मंदिर छोटू विजेता एवं वांकलसर करणी माता टीम उपविजेता रही।तथा रस्साकशी में महिलाएं महादेव मंदिर विजेता एवं बजरंग दल छोटू उप-विजेता रहीं। वांकलसर करणी माता मंदिर परिसर में खेल शांतिपूर्ण एवं भाईचारे से संपन्न हुआ भामाशाहों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लेकिन देर रात तक महिलाओं की 20 टीमों ने भाग लिया। अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मंगली विश्नोई ने कहा कि महिलाएं व बालिकाएं हमेशा अपने क्षेत्र में होने वाली खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहिए ताकि जो खेलकूद प्रतियोगिता जीवित बनीं रहें। सिकोटी एवं रस्साकशी प्रतियोगिता में विजेता टीम को ग्यारह हजार रुपए एवं उपविजेता टीम को 5100 रुपए देकर सम्मानित किया गया। एम्पायर के रुप में कमलेश बेनीवाल ने निभाई। भामाशाह ताजाराम गोदारा ने प्रत्येक विजेता टीमों को अपनी ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मंच संचालन रामाराम बेनीवाल की ओर से किया गया। इनपुट मूलाराम शर्मा


