करनाल में ज्वेलर्स लूट केस में 2 और आरोपी पकड़े:एक पहले ही गिरफ्तार; पूछताछ में बता दी साथियों की पहचान

करनाल जिले के तरावड़ी में रात के समय ज्वेलर्स की दुकान पर गन पॉइंट पर हुई नकदी लूट के मामले में पुलिस की CIA-2 टीम ने 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को मेडिकल के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दो दिन का पुलिस रिमांड पर लिया है। जानकारी के अनुसार, यह चोरी की वारदात 30 दिसंबर, 2025 की रात को हुई थी। तरावड़ी के करनाली गेट के पास मुंशी राम ज्वेलर्स दुकान पर अज्ञात युवक पहुंचे। आरोपियों ने दुकान मालिक को गन दिखाकर धमकाया और गल्ले से करीब 1 से 1.25 लाख रुपए नकद लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर थाना तरावड़ी में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। पूछताछ में आरोपी ने 2 साथियों का नाम लिया मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पहले विकास उर्फ नोनी को गिरफ्तार किया था। आरोपी को कोर्ट में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने लूट की वारदात में अपने 2 अन्य साथी होने की बात कबूली। एक पंजाब का रहने वाला जांच में सामने आए नामों के आधार पर CIA-2 ने 2 आरोपियों को काबू किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बाहरसाहब निवासी गुरजीत राम पटियाला और शोरगुल मोहल्ला तरावड़ी निवासी हरीश कुमार (करनाल) के रूप में हुई है। दोनों को बीती रात सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद आज कोर्ट में पेश किया गया। जांच अधिकारी ASI राजेंद्र सिंह ने बताया कि कोर्ट से आरोपियों का पुलिस रिमांड मंजूर किया गया है। रिमांड के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी,

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *