करनाल में बोलेरो द्वारा बइक सवारों का कुचलने का मामला:पजांब निवासी युवके के बाद 16 साल के छात्र ने भी तोड़ा दम,नशे की हालत में था ड्राइवर

करनाल में पश्चिमी यमुना बाईपास पर बुलेरो की टक्कर से घायल हुए दूसरे युवक की मौत हो गई। बोलेरो ने दो बाइकों पर सवार तीन युवकों को कुचल दिया था। तीनों को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया था। जिसमें पजांब निवासी राजन की मौके पर ही मौत हो गई थी और दूसरे की आज इलाज के दौरान मौत हो गई थी। तीसरे का इलाज जारी है। पुलिस ने आरोपी चालक को पकड़ लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में भेज दिया है। आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है। इलाज के दौरान 16 वर्षीय जयंत ने तोड़ा दम
सोमवार को हादसे में घायल 16 वर्षीय रामनगर निवासी जयंत की आज इलाज के दौरान मौत हो गई। वह 11वीं कक्षा का छात्र था और घर का इकलौता बेटा था। परिजनों ने बताया कि सोमवार को पश्चिमी यमुना नहर के पास बोलेरो चालक ने दो बाइकों को टक्कर मारी थी। जयंत गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे करनाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। दूध लेने निकले राजन की भी गई जान
इस हादसे में शिव कॉलोनी निवासी 29 वर्षीय राजन की भी मौत हो गई। वह मूल रूप से लुधियाना का रहने वाला था और करनाल में रहकर बिजली का काम करता था। उसके तीन छोटी बच्चियां हैं। परिजनों के अनुसार राजन घर से दूध लेने निकला था। कुछ देर बाद हादसे की सूचना मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। नहर में कूदने जा रहे युवक को बचाने दौड़े थे
जयंत के परिजनों ने बताया कि पश्चिमी यमुना नहर के पास एक युवक नहर में कूदने का प्रयास कर रहा था। उसे बचाने के लिए जयंत और उसका दोस्त उसके पीछे भागे। उसी दौरान दूसरी ओर से तेज रफ्तार बोलेरो आ गई और दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। ढाई किलोमीटर दूर पकड़ा गया आरोपी
पुलिस ने भाग रहे बोलेरो चालक को करीब ढाई किलोमीटर दूर पकड़ लिया था। आरोपी की पहचान कुरुक्षेत्र निवासी मनजीत के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह नशे में था। उसने माना कि हादसा उसी से हुआ। घायल का इलाज जारी
हादसे में तीसरे युवक शिवम का अभी इलाज अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों की टीम उसकी हालत पर नजर रखे हुए है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *